होम / आदिवासियों की हत्या करने वाले 9 लोग गिरफ्तार, गौमांस के शक में पीट-पीटकर कर दिया था कत्ल

आदिवासियों की हत्या करने वाले 9 लोग गिरफ्तार, गौमांस के शक में पीट-पीटकर कर दिया था कत्ल

• LAST UPDATED : May 4, 2022

इंडिया न्यूज, सिवनी।

मध्य प्रदेश के सिवनी में गौमांस तस्करी की आशंका में तीन आदिवासियों को लाठियों से पीटने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिवनी में गौमांस की तस्करी के शक में कुछ युवकों ने तीन आदिवासियों को पीटा था, इस दौरान दो आदिवासियों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस को मौके से लगभग 12 किलो मांस मिला है। कांग्रेस का आरोप है कि इस हत्याकांड में बजरंग दल के लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी, पुलिस ने मॉब लिंचिग में शामिल 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है, सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं।

कुछ लोगों के पास से मिला था गोमांस

मामला सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत बादलपार चौकी क्षेत्र के सिमरिया गांव का है। सोमवार देर रात कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में कुछ लोग गौमांस के साथ पकड़े गए हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट के बाद दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। बताया गया कि कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के 54 वर्षीय धानशाह और 60 वर्षीय संपत बट्टी को कुछ युवकों ने लाठियों से पीटा था। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने वाले बजरंग दल से जुड़े हैं। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गुस्साए लोगों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 20 हजार के करीब हुए सक्रिय मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox