होम / गोरखपुर में भीषण गर्मी के बाद बुधवार मिली कुछ राहत

गोरखपुर में भीषण गर्मी के बाद बुधवार मिली कुछ राहत

• LAST UPDATED : May 4, 2022

इंडिया न्यूज, गोरखपुर:

बुधवार का मौसम लोगों के लिए राहत भरा रहा। दिन में चटक धूप रही। हालांकि तापमान औसत से नीचे रहा। रात का तापमान औसत के करीब रहा। पुरवाई हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी का आभास कम हुआ। विभाग ने पूवार्नुमान जताया है अगले 2 दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस एक करीब रह सकता है।

35 डिग्री रहा दिन का तापमान

बुधवार को दिन में चटक धूप रही। तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सुबह पुरवा हवाएं चलीं। पुरवा हवाओं के चलने से सूरज का तेवर थोड़ा नरम दिखा है। न्यूनतम तापमान में 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार व शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

हल्की बारिश हो सकती है

गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बुधवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। दिन में लोगों ने थोड़ी गर्मी महसूस की, लेकिन सुबह पांच बजे पुरवा हवाओं के चलते लोगों ने शीतलता का आभास किया। मौसम विभाग ने पूवार्नुमान जताया है कि गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के मरीजों की संख्या फिर बढ़ी, 20 हजार के करीब हुए सक्रिय मामले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox