होम / चक्रवात में बदला बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने के आसार

चक्रवात में बदला बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, 111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ने के आसार

• LAST UPDATED : May 9, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान ‘असानी’ चक्रवात में तब्दील हो गया है। तूफान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। कोलकाता नगर निगम ने अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखा है। कर्मियों की छुट्टी रद कर दी गई है। यहां भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के ऊपर बना दबाव क्षेत्र रविवार सुबह करीब 5.30 बजे निकोबार द्वीप समूह से करीब 450 पश्चिम-उत्तर पश्चिम, पोर्ट ब्लेयर से 380 किलोमीटर पश्चिम, विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 970 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पुरी (ओडिशा) से 1030 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में केंद्रित था।

24 घंटे के भीतर तेज हो सकती है तूफान की रफ्तार

अगले 24 घंटों के दौरान तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होकर और तेज होने की आशंका है। साथ ही इसके 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश व ओडिशा के तटों से बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र तक पहुंचने के आसार हैं। बाद में तूफान के उत्तर-उत्तर-पूर्व की तरफ मुड़ने और ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार, चक्रवात के सोमवार को बंगाल की खाड़ी में 60 समुद्री मील (111 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः अब सभी लोन होंगे महंगे, आरबीआई ने रेपो रेट में की बढ़ोतरी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox