होम / भाजपा विधायक अदिति सिंह के पति अंगद दोबारा से हुए कांग्रेस में शामिल

भाजपा विधायक अदिति सिंह के पति अंगद दोबारा से हुए कांग्रेस में शामिल

• LAST UPDATED : May 9, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

रायबरेली सदर से भाजपा विधायक अदिति सिंह के पति हैं अंगद सिंह दोबारा से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्विटर पर दी है।
इधर अदिति सिंह भी खुद पहले कांग्रेस में थी लेकिन वर्ष 2022 के यूपी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गई थी। अंगद सिंह का टिकट पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने काट दिया था। इसके बाद वह निर्दलीय चुनाव लड़े और हार गए थे।

रविवार शामिल हुए कांग्रेस में

रविवार को अंगद नवांशहर कौंसिल अध्यक्ष, जिला परिषद अध्यक्ष और सदस्यों व अन्य समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल किए गए। इस मौके पर राजा वड़िंग के अलावा पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु भी मौजूद थे।
ट्विटर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लिखा कि आज मैं और भारत भूषण आशु अंगद सैनी का दोबारा कांग्रेस में स्वागत करने नवांशहर में उनके घर पहुंचे। प्रत्येक कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता को उचित मान-सम्मान देने में कमी नहीं रखी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः सरकारी जांच पर भरोसा नहीं, हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में जांच की मांग, अखिलेश यादव चंदौली पहुंच पीड़ित परिजनों से मिले

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox