होम / ताज का दीदार अब होगा आसान, सुबह छह बजे से मिलेगा टिकट

ताज का दीदार अब होगा आसान, सुबह छह बजे से मिलेगा टिकट

• LAST UPDATED : May 15, 2022

इंडिया न्यूज, Agra News : प्यार के प्रतीक के रूप में दुनिया भर में मशहूर ताजमहल आजकल तहखाने को लेकर चर्चाओं में है। इस बीच पर्यटकों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि पर्यटकों की सुविधा के लिए ताजमहल में टिकट खिड़की खुलने का समय सुबह 6 बजे कर दिया गया है। एएसआई आगरा के अधीक्षक डॉ राजकुमार पटेल ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है इसलिए टिकट खिड़की को सुबह 6 बजे से खोल दिया है। हमारे दूसरे स्मारकों में टिकट खिड़की 10 बजे खोला जा रहा है।

ताजमहल में तहखाने की चर्चा जोरों पर

ताजमहल के बंद तहखाने की चर्चा आजकल जोरों पर है। तहखाने का रहस्य सामने लाने को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर याचिका खारिज भले कर दी गई हो, लेकिन तहखाने की हकीकत जानने को हर कोई उत्सुक है। पुराने फोटो में तहखाना देखने वाले लोग उनकी वर्तमान स्थिति को देखना चाहते हैं। जानना चाहते हैं कि तहखाने कैसे हैं? उनकी स्थिति क्या है? उनके अंदर क्या है? तीन माह पहले एएसआइ ने तहखाना को संरक्षण के लिए खोला था।

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिन का सर्वे शुरू, भारी सुरक्षा के बीच चल रही कार्रवाई

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox