होम / यूपी के कई जिलों में उमस वाली गर्मी, जून के फर्स्ट वीक में भिगो सकता है मानसून

यूपी के कई जिलों में उमस वाली गर्मी, जून के फर्स्ट वीक में भिगो सकता है मानसून

• LAST UPDATED : May 18, 2022

इंडिया न्यूज, lucknow : Monsoon may soak in the first week of June :  यूपी में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण मौसम दिन के समय असहनीय हो जाता है। भीषण तपिश के बीच लोग घरों में बना कारण बाहर नहीं निकल रहे हैं।

कई जिलों में छाए बादल

प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाने की वजह से पारा एक दो डिग्री नीचे गिरा और गर्मी से राहत तो मिली लेकिन उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिन में प्रदेश मे दोपहर में लू भी काफी प्रभावी हो जाएगी। वहीं जून के पहले सप्ताह में मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद मौसम विज्ञानी जता रहे हैं।

मानसून के बढ़ने के आसार हैं

दो से तीन दिन के दौरान बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, अंडमान सागर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बढ़ने के आसार हैं। तमिलनाडु तट के पास एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र भी बना हुआ है। मई के अंत तक यह मानसून उत्तरी क्षेत्र में आगे बढ़ सकता है और इसके बाद जून के पहले सप्ताह में यूपी में दाखिल हो सकता है। अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है

41 डिग्री रहा लखनऊ का तापमान

लखनऊ में बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 28 डिगी्र सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। राजधानी में शनिवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। वहीं आगरा में मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार और गुरुवार को हीट वेव चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Soldiers and Youths scuffle in Unnao सिपाहियों के गुटखा थूकने पर युवकों ने किया था विरोध

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox