होम / गोरखपुर में तेज धूप और गर्मी से नहीं मिली राहत, दो दिन बाद बारिश की संभावना

गोरखपुर में तेज धूप और गर्मी से नहीं मिली राहत, दो दिन बाद बारिश की संभावना

• LAST UPDATED : May 20, 2022

इंडिया न्यूज, Gorakhpur: heat in Gorakhpur:  गोरखपुर में चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। शुक्रवार को भी गर्मी का पुराने दिनों की तरह का हाल रहा। सुबह आठ बजे से ही चटक धूप के चलते लोग घर से बाहर सिर्फ वह लोग निकले जिनके लिए निकलना बहुत जरूरी हो गया था। दोपहर दो बजे तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूवार्नुमान जताया है कि अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश की बन रही है संभावना

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दो दिनों में मानसून दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अरब सागर पर आने की संभावना है। इसके चलते अगले दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। शनिवार को भी यही स्थिति रह सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

यह भी पढ़ेंः चाचा और भतीजा के बीच खान के ‘आजम’ पर सवाल

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई अब 6 जुलाई को

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox