होम / आगरा में दो दिन के बाद मिल सकती है गर्मी से आंशिक राहत

आगरा में दो दिन के बाद मिल सकती है गर्मी से आंशिक राहत

• LAST UPDATED : May 20, 2022

इंडिया न्यूज, Agra: Partial relief from heat : गर्मी आगरा में कड़े तेवर दिखा रही है। हालात यह है कि दिन के समय घर से निकलना मुश्किल होता है। पिछले दिनों आंधी आने व ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली गई थी। अब फिर गर्मी का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

सुबह से टंकियों का पानी खौलने लगता है, जिससे नहाने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही। हालात यह है कि दो दिन के बाद लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हल्की बारिश के आसार हैं।

दोपहर में बाहर निकलना हुआ मुश्किल

तेज धूप निकलने से लोगों को सुबह से शाम तक परेशानी हो रही है। दोपहर में तापमान 47 डिग्री के पास पहुंच जाता है। ऐसे में राहगीरों के हलक सूख जाते हैं। गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। दिन में तापमान बढ़ रहा है तो रात का तापमान भी लोगों की नींद खराब कर रहा है। उमस और बेचैनी से नींद नहीं आ रही है। आगरा में शुक्रवार की सुबह गर्म हवाओं के साथ हुई। वहीं दोपहर में भी मौसम का मिजाज तल्ख रहा। लोग धूप में सड़कों पर निकलने से बचते नजर आए।

बारिश की संभावनाएं

मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि 22 मई से मौसम बदल जाएगा। बादल छा सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना नहीं बनेगी। लेकिन 24 मई को बारिश के साथ गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे पारा भी लुढ़केगा और इसलिए लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः चाचा और भतीजा के बीच खान के ‘आजम’ पर सवाल

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई अब 6 जुलाई को

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox