होम / कस्टडी में मौत के बाद बवाल, थाना फूंका, घरों पर चला बुलडोजर

कस्टडी में मौत के बाद बवाल, थाना फूंका, घरों पर चला बुलडोजर

• LAST UPDATED : May 22, 2022

इंडिया न्यूज, गुवाहाटी (Assam News)। असम में पुलिस कस्टडी में मौत का एक कथित मामला सामने आया है। इस कारण इलाके में काफी बवाल हुआ। लोगों ने पुलिस पर एक व्यक्ति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन (Assam police station) को आग के हवाले कर दिया। हिंसा इतनी बढ़ी की 20 लोगों की गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी सस्पेंड हुए। प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया। पूरा मामला असम के नागांव का है। नागांव के बाताद्रावा पुलिस स्टेशन में शनिवार को कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत हुई थी। व्यक्ति देर रात नशे की हालत में सड़क पर मिला था। जिसके बाद उसे पुलिस स्टेशन लाया गया था।

मछली बेचता था पीड़ित

जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसका नाम सफीकुल इस्लाम था। वो मछली बेचने का काम करता था। कहा जा रहा है कि पुलिस ने सफीकुल से रिश्वत की मांग की थी. बताया गया। पुलिस स्टेशन पर हंगामा कर रही भीड़ का आरोप था कि सफीकुल रिश्वत की रकम देने में असमर्थ था, जिस कारण कथित तौर पर पुलिस ने उसकी हत्या कर दी। मृतक के घरवालों ने आरोप लगाया कि सफीकुल को पुलिस कस्टडी में प्रताड़ित किया गया। घरवाले पुलिस स्टेशन पर जब शनिवार को सफीकुल से मिलने गए तो उन्हें बताया गया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद घरवाले अस्पताल पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि सफीकुल की मौत हो चुकी है। उसके शव को मुर्दाघर में रखा गया है।

तीन पुलिसकर्मी झुलसे, सामान खाक

सफीकुल की मौत की खबर मिलने के बाद उसके घरवाले आसपास रहने वालों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। देखते ही देखते पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गई। थोड़ी देर के बाद ये भीड़ उग्र हो गई और पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया गया। इस आगजनी में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रुप से झुलस गए। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, जब्त किए सामान, हथियार और गोला बारूद पूरी तरह से खाक हो गए। इस मामले में आजतक से बात करते हुए नागांव के पुलिस उप महानिरीक्षक (मिडिल रेंज), सत्य रंजन हजारिका बताया कि इस संबंध में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः तेल कंपनियों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox