होम / Kanpur Dehat Breaking News फ्रंटियर फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ वायलर फटा, एक की मजदूर मौत, चार गंभीर

Kanpur Dehat Breaking News फ्रंटियर फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ वायलर फटा, एक की मजदूर मौत, चार गंभीर

• LAST UPDATED : May 28, 2022

इंडिया न्यूज, कानपुर देहात :

कानपुर देहात के कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र रनिया की फ्रंटियर फैक्ट्री में तेज धमाके साथ वायलर फट गया। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।

लोहा पिघलाने का चल रहा था काम

रनिया स्थित फ्रंटियर फैक्ट्री में लोहा पिघलाने काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि लोहे पिघलाने में पर्याप्त मिक्चर का प्रयोग नहीं किया गया। इसकी वजह से वायलर फट गया। साथ ही मजदूर सेफ्टी यूनिफार्म नहीं पहने थे। अगर मजदूर सेफ्टी यूनिफार्म पहने होते तो मजदूर की जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ेंः Lover Couple gave their Lives in Fatehpur प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, दोनों का रिश्ता जानकर रह जाएंगे हैरान

मलवर गांव का रहने वाला मृतक

कानपुर देहात के मलवर गांव का रामआसरे पाल रनिया स्थित फ्रंटियर फैक्ट्री में लोहा पिघलाने का काम करता था। घटना के समय वह सबसे करीब था। वायलर फटने से वह चपेट में आ गया। इससे उसकी जान चली गई। पुलिस सारे पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Chance of Rain in Many States including UP आज व कल तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox