होम / दिल्ली व पंजाब सीएम पर दर्ज हो केस : मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली व पंजाब सीएम पर दर्ज हो केस : मनजिंदर सिंह सिरसा

• LAST UPDATED : May 29, 2022

इंडिया न्यूज, Sidhu Moosewala Murder Case :
पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या पर सबसे पहले बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने वीडियो जारी कर पंजाब की आप सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा, पंजाब में कानून व्यवस्था कंट्रोल से बाहर हो चुकी है। इसके बावजूद पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी गई। वह पंजाब का गौरव थे, उन्होंने राज्य की शान बढ़ाई लेकिन वह दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान की घटिया राजनीति का शिकार हो गए।

पहले सुरक्षा हटाओ फिर अखबार में छपवाओ

बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आगे कहा कि आप सरकार ने यह घटिया काम किया। इसमें पंजाबी गायब की जान ली गई। कहा कि सरकार ने पहले उनकी सुरक्षा घटाई फिर अखबार में इसको छपवा दिया। कहा कि यह गोपनीय जानकारी होती है जो सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए। हमलावरों ने इसका फायदा उठाया है। इस मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान पर केस दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः Miscreants Shot Young man in fatehpur बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर की हत्या

कुमार विश्वास व कैंप्टन अमरिंदर सिंह ने जताया दुख

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद ट्विटर पर शोक संवेदना व सरकार को घेरने की होड़ लग गई। देश के वरिष्ठ कवि डा. कुमार विश्वास व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के निधन पर दुख जताया। साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सरकार को इस जानलेवा हमले पर घेरा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में यह सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। इसके अलावा हास्य कलाकर कपिल शर्मा ने पंजाबी गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ेंः पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, दो साथी घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox