होम / Samajwadi Party President Akhilesh Yadav said : सत्ता के लिए भाजपा का बंद होगा दरवाजा

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav said : सत्ता के लिए भाजपा का बंद होगा दरवाजा

• LAST UPDATED : November 26, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav said  यूपी 2022 विधान सभा चुनाव को लेकर सभी दल अपना जोर लगा रहे हैं। सत्ता में वापसी को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार कहा कि भाजपा सत्ता के लिए भाजपा का दरवाजा बंद होगा।

चुनाव से पहले छोटे दलों के साथ गठबंधन की पहल करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले के साथ मंच साझा किया। सावित्री बाई फुले के संविधान बचाओ महा आंदोलन मंच की ओर से लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव मुख्य अतिथि थे।

अखिलेश यादव ने बोला भाजपा पर हमला Samajwadi Party President Akhilesh Yadav said

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के गठन के लिए भाजपा का दरवाजा उत्तर प्रदेश से खुला था। उन्होंने कहा कि इस बार तो उत्तर प्रदेश की जनता ने तय किया है कि अब भाजपा का यहीं से दरवाजा बंद होगा। उन्होंने कहा कि 2022 का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। यह तो भाजपा को उत्तर प्रदेश की सत्ता से बाहर करने वाला चुनाव है।

बाबा के संविधान पर भरोसा है Samajwadi Party President Akhilesh Yadav said

संविधान दिवस समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को बाबा साहब के संविधान पर भरोसा है। हम लोग भाजपा को बाहर कर युवाओं को हक और सम्मान दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जितने भी एयरपोर्ट हैं सभी घाटे में हैं। सभी एयरलाइंस भी घाटे में चल रहीं हैं। भाजपा सब बेचने पर लगी है। इसके बाद भी समाजवादी पार्टी आपका हक और सम्मान दिलाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्ष के दबाव से तीनों काले कृषि कानून वापस हुए हैं। समाजवादी लोग किसानों की मदद कर रहे हैं। समाजवादी लोग ही किसान को सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर किसानों का सम्मान राशि देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। महंगाई से जनता परेशान है।

मुख्य अतिथि के तौर पर हुए शामिल Samajwadi Party President Akhilesh Yadav said

संविधान दिवस पर सावित्री बाई फुले के इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के पौत्र प्रकाश आम्बेडकर तथा यशवंत आम्बेडकर के साथ ही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तथा बसपा को छोड़कर समाजवादी पार्टी में आने वाले विधायक लालजी वर्मा भी शामिल थे।

अखिलेश यादव छोटे दलों के साथ गठबंधन करने की बड़ी राह पर हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के साथ वह करीब 35-36 सीट पर गठबंधन करेंगे तो पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर की एसबीएसपी से उनकी बात बनी है।

Also read CM Yogi said :देश में नजीर बनी उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था

Also read Modi in Gorakhpur on December 7 : सात दिसंबर को मोदी गोरखपुर में, खाद कारखाना व एम्स का होगा लोकार्पण

Also read Finance Minister Nirmala Sitharaman : यूपी के टैक्स कलेक्शन सिस्टम को सराहा

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox