होम / बरात में दूल्हा पीटा गया, विदाई के बाद दूल्हे ने पत्नि को जमकर पीटा

बरात में दूल्हा पीटा गया, विदाई के बाद दूल्हे ने पत्नि को जमकर पीटा

• LAST UPDATED : May 30, 2022

 

इंडिया न्यूज, हरदोई:  groom beats his wife fiercely : बारात में विवाद होने पर ग्रामीणों ने बारातियों के संग दूल्हे को भी पीट दिया। इसके बाद समझौता होता है। शादी हो जाती है, विदाई होती है और दुल्हन ससुराल आ जाती है। पर पिक्चर अभी बाकी थी। अब दूल्हे ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की जिससे वह घायल हो गई। सूचना पाते ही उसके परिजन आए और दुल्हन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

अनीता की शादी राजवीर के संग हुई

सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी रामभजन की बेटी अनीता की शादी 26 मई को पिहानी के मंसूरनगर निवासी राजवीर के साथ हुई थी। बरात वाले दिन बरातियों के शराब के नशे में होने पर ग्रामीणों से विवाद हो गया था। जिसमें ग्रामीणों ने बरातियों के साथ दूल्हे की पिटाई कर दी थी। इसमें दूल्हे को काफी चोट आई थी।

समझौते के बाद हुई थी शादी

मारपीट के बाद किसी तरह समझौता हुआ और शादी की रस्में हुईं थी। 27 मई को विदा होकर दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। यहां पर पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फिलहाल दुल्हन उपचाराधीन हैं और पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बेंगलुरू में किसान नेता राकेश टिकैत से बदतमीजी, धक्कामुक्की कर फेंकी गई स्याही

यह भी पढ़ेंः यूपी विधान सभा बजट सत्र, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा, यह बजट नहीं बंटवारा है

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox