होम / यास बे वाटरफ्रंट और रणवीर सिंह की कलरफूल एनिमेटेड पेंटिंग लगाकर मनाया जश्न

यास बे वाटरफ्रंट और रणवीर सिंह की कलरफूल एनिमेटेड पेंटिंग लगाकर मनाया जश्न

• LAST UPDATED : June 1, 2022

इंडिया न्यूज, IIFA Awards 2022 news : अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA Awards 2022) के उपलक्ष्य में जो यास बे वाटरफ्रंट, यास द्वीप अबू धाबी में तीन और चार जून को एतिहाद एरिना में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर यास आइलैंड अबू धाबी ने अपने जुड़ाव का जश्न मनाने के लिए अपने ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ उनका एक कलरफूल एनिमेटेड पेटिंग के साथ फोटो लगाया है।

हर चीज को समेटे हुए पेंटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यह पेंटिंग अपने बोल्ड और अट्रैक्टिव लुक के साथ आईफा के लिए हर चीज को अपने बीच समेटे हुए है, जो इसे आयोजन से पहले एकदम सही परिदृश्य बना रहा है। यह भी बता दें कि अबू धाबी यास आइलैंड दुनिया के बेहतरीन एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशंस में अपना एक अहम स्थान रखता है।

भारतीयों को आकर्षित करने को रणवीर की ली मदद

यास (Yas) आइलैंड ने अपनी ओर भारतीय को आकर्षित करने के लिए बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की मदद ली है। ऐसे में अबू धाबी ने भारत के लोगों को टारगेट करते हुए रणवीर सिंह के साथ एक वायरल मार्केटिंग कैंपेन यास है खास शुरू किया है। यह चित्र यास द्वीप के रणवीर सिंह के साथ मजबूत रिलेशनशिप को दिखाता है। बता दें कि रणवीर सिंह जोकि यास द्वीप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, साथ ही वह भारत और पूरी दुनिया में विजिटर्स के लिए गंतव्य की अपील को पहचानते हैं।

ये भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण का Cannes Film Festival 2022 में स्टाइलिश लुक, पहले दिन ब्लैक और गोल्डन रंग साड़ी में की एंट्री

साल के शुरुआत में एस अभियान की शुरुआत

यास (Yas) आइलैंड ने इस साल की शुरुआत में रणवीर सिंह के साथ अब वायरल यास है खास अभियान शुरू किया। जोकि अब तक सोशल मीडिया पर असाधारण जुड़ाव प्राप्त करते हुए यास आइलैंड के सोशल चैनलों पर 70 मिलियन से अधिक बार देखा गया। साथ ही 2019 में इसने वीडियो लॉन्च के पहले 10 दिन पूरे वर्ष की वेबसाइट ट्रैफिक का 80 प्रतिशत प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें : अबूधाबी में कल से आईफा अवॉर्ड में बिफरेगा जलवा, दबंग खान, शाहिद कपूर समेत कई सितारें करेंगे फुल इंटरटेनमेंट

ये भी पढ़ें : पिच कलर की ड्रेस में जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की तस्वीरें

ये भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण का कान्स 2022 में फर्स्ट लुक

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox