होम / आप विधायक का मूसा गांव में भारी विरोध, रद हो सकता है सीएम भगवंत मान कार्यक्रम

आप विधायक का मूसा गांव में भारी विरोध, रद हो सकता है सीएम भगवंत मान कार्यक्रम

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Siddhu Moosa Wale)। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान को मानसा के गांव मूसा में आने का प्रोग्राम है। लेकिन लगता है कि यह प्रोग्राम केंसिल हो जाएगा। दरअसल, सीएम के प्रोग्राम से पहले मूसा गांव पहुंचे आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वैसे सीएम के दौरे को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

गांव में लगा नेताओं का तांता

इससे पहले गुरुवार को मूसेवाला के घर गांव मूसा में नेताओं का तांता लगा रहा। किसान नेता राकेश टिकैत ने परिवार को ढांढस बंधाया। आप सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मूसेवाला के घर पहुंचे और पिता बलकौर सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए गुरुवार को पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका पहुंचे।

मूसेवाला के पिता ने लिखा गृह मंत्री को खत

मूसेवाला के पिता ने इस कत्ल कांड को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और इसकी केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गायक मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाना गलत है। सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है और पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। उन्होंने कहा कि जब पंजाब आतंकवाद के दौर में था तो उस समय जो डर व भय पंजाब के लोग महसूस कर रहे थे, आज सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद लोगों में फिर से डर पैदा हो गया है।

यह भी पढ़ेंः सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस रिमांड पर गैंगस्टर लॉरेंस ने खोले कई राज

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox