होम / जून के लास्ट में भिगो सकता है मानसून, कृषि मौसम विज्ञानी ने जताई संभावना

जून के लास्ट में भिगो सकता है मानसून, कृषि मौसम विज्ञानी ने जताई संभावना

• LAST UPDATED : June 3, 2022

इंडिया न्यूज, कानपुर: Monsoon 2022 : फिलहाल प्रचंड़ गर्मी का दौर चल रहा है। पर कृषि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जून के आखिरी तक मानसून झमाझम बरसेगा। अनुमान के अनुसार यूपी में मानसून 26 जून तक और कानपुर में 29 जून तक पहुंच सकता है।

समय से पहले दाखिल हुआ मानसून

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार केरल में मानसून सामान्य से तीन दिन पहले आया है। तीन से चार दिन में आठ राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड में पहुंच सकता है। समय से पहले मानसून आने पर किसानों को फायदा होगा।
कई फसलों पर विपरीत असर पड़ा है

डा. पांडेय ने कहा कि तेज गर्मी की वजह से इस वर्ष गेहूं, मूंग आदि फसलों पर विपरीत असर पड़ा है। मानसून समय से पहले पहुंचना कृषि अर्थव्यवस्था के लिए राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार देश में मानसून व बारिश बेहतर होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेंः  कानपुर में सांप्रदायिक तनाव, जुम्मे की नमाज के बाद हिंसा, पथराव और बम फेके गए

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox