होम / सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन, भाजपा ने लगाया है निरहुआ पर दांव

सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने किया नामांकन, भाजपा ने लगाया है निरहुआ पर दांव

• LAST UPDATED : June 6, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ (Azamgarh Lok Sabha By-Election)। सपा प्रत्याशी के रूप में धर्मेंद्र यादव ने सोमवार दोपहर आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिले के कई सपा विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा आजमगढ़ लोकसभा सीट से त्यागपत्र देने के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है। उधर, भाजपा ने भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल निरहुआ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

करहल से विधायक बनने पर अखिलेश ने दिया था इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में मैनपुर के करहल विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है। 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में सपा मुखिया अखिलेश यादव मैदान में थे।

निरहुआ ने भी दाखिल किया पर्चा

भाजपा ने भोजपुरी सिनेस्टार दिनेश लाल यादव को मैदान में उतारा था। उस चुनाव में अखिलेश ने जीत दर्ज की थी। अब उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ पर भरोसा जताया है। निरहुआ ने भी सोमवार को नामांकन पर्चा दाखिल किया।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 23 शव बरामद, पीएम ने मृतक परिवारों को दो लाख देने को कहा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox