होम / देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, लगातार दूसरे दिन बढ़े 40 फीसदी मरीज

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, लगातार दूसरे दिन बढ़े 40 फीसदी मरीज

• LAST UPDATED : June 9, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Corona News)। देश में कोरोना एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। 24 घंटों के भीतर कोरोना के 7240 नए मामले सामने आए। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज सामने आए थे। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 3741 नए संक्रमित मिले थे। इससे साबित होता है कि संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। मतलब ये कि देश में कोरोना मरीजों में लगभग 40 फीसदी का इजाफा हुआ है।

बुधवार को 5000 के पार थे मरीज

बुधवार को 94 दिन बाद देश में नए संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंची थी। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोविड केस फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 3641 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब सक्रिय केस 32,498 हो गए हैं। अपडेट आंकड़ों के मुताबिक आठ और लोगों की महामारी से मौत हुई है। इसे मिलाकर अब तक कुल 5,24,723 मौतें हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ेंः बढ़ते कोरोना के मद्देनजर सख्ती के निर्देश, रेड जोन घोषित किए गए देश के 28 जिले

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox