होम / CM Yogi Adityanath in Gonda: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास, जनसभा को किया संबोधित

CM Yogi Adityanath in Gonda: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास, जनसभा को किया संबोधित

• LAST UPDATED : November 27, 2021

इंडिया न्यूज, गोंडा:
CM Yogi Adityanath in Gonda: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा को शनिवार को बड़ा तोहफा देते हुए मैजापुर चीनी मिल में 26 हेक्टेयर क्षेत्र में बनने वाले देश के सबसे बड़े एथेनॉल प्लांट का शिलान्यास किया जो अगले साल मई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस प्लांट में गन्ने के जूस ब्रोकन राइस से एथेनॉल बनेगा जिससे 60 हजार किसानों को फायदा मिलने के साथ ही इससे 250 लोगों को रोजगार मिलेगा।

सरकार के कार्य से करवाया अवगत CM Yogi Adityanath in Gonda

सीएम योगी ने प्लांट के शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित किया और कार्यक्रम में मौजूद किसानों को भी सरकार की प्राथमिकता और सरकार के अब तक के कार्यों से अवगत कराया। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा था। अपनी मेहनत से वह अन्न उत्पादन कर रहा था, लेकिन उसके क्रय की कोई व्यवस्था नहीं थी। जनता भूख से मरती थी। किसान अपनी उपज का सही मूल्य न मिलने के कारण आत्महत्या के लिए विवश होता था। प्रदेश में गुंडा गर्दी होती थी। दंगे होते थे। यहां अराजकता व्याप्त थी।

2017 के बाद प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हमारी सरकार ने प्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलने का काम किया है। आज चीनी मिलों के गन्ना मूल्य का समय से भुगतान की कार्रवाई हो या फिर गेहूं, धान के क्रय केंद्र की स्थापना की बात हो तो अकेले गोंडा जिले में 92 हजार क्विंटल से भी अधिक का गेहूं क्रय हुआ है जिसका भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया गया है। किसान की उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य से जोड़ा जा रहा है। अब तो किसान अपने खेत में गन्ने के साथ ही अन्य खेती कर रहा है।

हर किसान को न्यूनतम समर्थन योजना का लाभ मिल रहा CM Yogi Adityanath in Gonda

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि वर्ष 2017 से पहले किसानों की उपज को आढ़ती खरीदते थे। मुनाफा आढ़ती कामता था। किसान ठगा हुआ महसूस करता था। आज हर किसान को न्यूनतम समर्थन योजना का लाभ दिया जा रहा है। पहले जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ जाते थे तो इसका कुछ हिस्सा भारत विरोधी गतिविधियों में कार्य करने वाले लोग मुनाफे के तौर पर ले जाते थे, हमारा पैसा ही हमारे खिलाफ दुरुपयोग किया जाता था लेकिन अब स्थितियां बदल गई है। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में अब किसान खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Read More: UP and Bihar Exchange 6 6 Villages: उत्तर प्रदेश और बिहार आपस में बदलेंगे 6-6 गांव, दोनो राज्यों के अफसर प्रस्ताव की तैयारी में जुटे

ead More: Smriti Irani Big Attack On Congress: जो शौचालय बना नहीं पाए वह विकास की बात करते हैं

Read More: UP government plan : आसानी से तालाब होंगे अतिक्रमण मुक्त

Read More:4 modern Cities will Set near Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के करीब योगी सरकार बसाएगी 4 आधुनिक शहर

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox