होम / आगरा में यमुना नदी में गेंद लेने गए दो बच्चे डूबे

आगरा में यमुना नदी में गेंद लेने गए दो बच्चे डूबे

• LAST UPDATED : June 13, 2022

इंडिया न्यूज, Agra Latest news : आगरा के थाना एत्माद्दौला के चीनी के रोजा के पास बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान उनकी गेंद यमुना नदी में चली गई। दो बच्चे यमुना नदी से गेंद लेने गए। गहरे पानी में जाने से दोनों बच्चे डूब गए। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

स्थानीय गोताखोरों को नहीं मिले बच्चे

यमुना नदी पर बच्चों की डूबने की खबर आग की तरह फैल गई। गोताखोरों ने बच्चों को तलाशा लेकिन उन्हें बच्चे उन्हें नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि सुबह बच्चों को तलाशने के लिए स्टीमर लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मिर्जापुर में गंगा में डूबने से तीन किशोरों की मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox