होम / फिरोजाबाद में बंदर की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में नाराजगी

फिरोजाबाद में बंदर की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में नाराजगी

• LAST UPDATED : June 16, 2022

इंडिया न्यूज, Firozabad news : फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र में किसी शरारतीतत्व ने एयरगन से बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार को खेत पर गए ग्रामीणों ने बंदर का खून से लथपथ शव देखा तो आक्रोश बढ़ गया। मटसेना थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बंदर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया।

बंदर को किसने मारा?

थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी जुटाई लेकिन बंदर की मारने वाले के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष बताया कि बंदर की हत्या एयरगन से गोली मारकर की गई है। घटना के पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ होने की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोप को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः सुल्तानपुर में श्रद्धालुओं से भरी बस की पिकअप से भिड़ंत, 26 घायल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox