होम / फैशन ब्लागर पत्नी की हत्या के बाद पति ने की सबूत मिटाने की कोशिश

फैशन ब्लागर पत्नी की हत्या के बाद पति ने की सबूत मिटाने की कोशिश

• LAST UPDATED : June 26, 2022

इंडिया न्यूज, आगरा (Blogger Ritika Singh Murder)। ब्लॉगर रितिका सिंह मर्डर केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब यह सामने आया है कि आरोपी पति ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की। एक वीडियो में आरोपी को मृत अवस्था में पड़ी महिला के गले से फंदा और हाथों से रस्सी निकालते देखा गया। आगरा में शुक्रवार दोपहर एक महिला के हाथ बांधकर उसे एक बहुमंजिला की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। महिला एक युवक के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में थी।

रीतिका सिंह के रूप में हुई थी पहचान

ताजगंज पुलिस ने महिला की पहचान रितिका सिंह के रूप में की। पेशे से फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह पिछले करीब दो साल से प्रेमी विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। विपुल का पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है और रितिका भी पहले से शादीशुदा थी। गाजियाबाद की रहने वाली ब्लॉगर रितिका सिंह ने साल 2014 में फिरोजाबाद के रहने वाले अमित गौतम से लव मैरिज की थी। पति से मनमुटाव के बाद महिला करीब दो साल से अपने फेसबुक फ्रेंड और लवर विपुल अग्रवाल के संग आगरा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

हाथ बांधकर फ्लैट से नीचे फेंकी

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के आसपास अमित अग्रवाल अपनी बहनों सुनीता और सुशीला के साथ किसी बहाने से पत्नी रितिका के फ्लैट में दाखिल हुआ। इसके बाद तीनों ने पहले प्रेमी विपुल अग्रवाल को बाथरूम में बंद कर दिया और रितिका के हाथ बांधकर उसे अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। अपार्टमेंट के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी और बाहर निकले तो महिला को नीचे खून में लथपथ देखा। पुलिस को सूचना दी। आरोपी भी नीचे आया। वह जमीन पर गिरी महिला के हाथों से रस्सी और गले में बंधे स्कार्फ को खोलने लगा।

यह भी पढ़ेंः क्या पत्नियों की बात मानेंगे बागी विधायक, रश्मि ठाकरे ने उठाया ने समझाने का बीड़ा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox