होम / आज ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री

आज ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज, मथुरा (President Ram Nath Kovind Visit)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करेंगे। सुबह राष्ट्रपति पहले हेलीकॉप्टर से 9:45 मिनट पर वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति सुबह 10:05 बजे पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। वह जब तक बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगे, तब तक आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कुटीर आश्रय सदन भी जाएंगे राष्ट्रपति

ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति 10:55 बजे कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचेंगे। यहां आयोजित समारोह में राष्ट्रपति माताओं के साथ संवाद और स्वल्पाहार भी करेंगे। दोपहर 12:15 मिनट पर वह दिल्ली लौट जाएंगे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे वृंदावन में रहेंगे। इसके दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर का यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही यातायात खोला जाएगा।

तीर्थनगरी में रहेगी कड़ी सुरक्षा

राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन को लेकर रविवार को सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजामों की समीक्षा की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा परखी। फ्लीट रिहर्सल किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां वह गोल्फ कार्ट से पहुंचेंगे। इसके बाद महिला आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ेंः नवनिर्वाचित सांसद कार्तिकेय शर्मा इंडिया स्पोर्ट्स फैन अवार्ड-2022 से सम्मानित

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox