होम / सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल निरहुआ

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले नवनिर्वाचित सांसद दिनेश लाल निरहुआ

• LAST UPDATED : June 28, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Nirahua meet Yogi)। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले भाजपा के सांसद व भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल निरहुआ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को धनुर्धर भगवान श्रीराम की एक प्रतिमा भेंट की। निरहुआ के साथ भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री योगी ने निरहुआ को जीत की बधाई दी। इसी क्रम में निरहुआ ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर संगठन महामंत्री सुनील बंसल से मुलाकात की।

अखिलेश के इस्तीफे से खाली हुई थी आजमगढ़ सीट

आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे से खाली हुई थी। आजमगढ़ सपा का मजबूत किला माना जाता था। इस सीट पर भाजपा की जीत 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा संकेत है। चुनाव नतीजे के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कर बड़ी मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है।

यह भी पढ़ेंः कुर्ला में चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, 25 से अधिक के दबे होने की आशंका

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox