होम / मानसून की आहट मिली बड़ी राहत, हरियाणा, पूर्वी व पश्चिमी यूपी में अलर्ट

मानसून की आहट मिली बड़ी राहत, हरियाणा, पूर्वी व पश्चिमी यूपी में अलर्ट

• LAST UPDATED : June 30, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Weather Update Today)। देश के अधिकतर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह दिल्ली समेत कई इलाकों में उमस व गर्मी से राहत मिली। राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं।

पूर्वी यूपी में भी हो सकती है भारी बारिश

पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश हो सकती है, इसलिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पश्चिमी यूपी में गुरुवार और शुक्रवार को तथा दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए आज वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के भी कुछ हिस्सों में आंधी तूफान और गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना है।

दिल्ली के लोगों को मिली गर्मी से राहत

बीते कुछ दिनों से बारिश व मानसून का इंतजार कर रहे दिल्ली के लोगों के लिए गुरुवार सुबह राहत की बूंदें बरसीं। मौसम विभाग का अनुमान सटीक निकला, हालांकि इसे मानसून की दस्तक माना जाएगा या नहीं यह झमाझम बारिश व उसकी निरंतरता पर निर्भर करेगा। विभाग ने दिल्ली में आजकल में मानसून की दस्तक का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ेंः मौलाना राशिद फिरंगी महली ने कहा है कि उदयपुर घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox