होम / आज शाम 7 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा

आज शाम 7 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा

• LAST UPDATED : June 30, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Maharashtra Political Crisis)। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज शाम 7 बजे ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे सूबे के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले सकते हैं। इस बीच देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। भाजपा के पास कुल 106 विधायक हैं, जबकि एकनाथ शिंदे ने भी शिवसेना के बागियों और निर्दलीय विधायकों समेत कुल 49 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है।

गोवा से मुंबई पहुंचे शिंदे

आज ही एकनाथ शिंदे गोवा से मुंबई पहुंचे थे और फिर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर पहुंचे थे। फिर दोनों एक साथ ही राज्यपाल से मिलने के लिए निकले। एकनाथ शिंदे गोवा से अकेले ही आए हैं, जबकि अन्य बागी विधायक अब भी वहां के ताज होटल में ठहरे हुए हैं। भाजपा खेमे से कुल 28 मंत्री हो सकते हैं, जिनमें आशीष शेलार, सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हो सकते हैं। इसके अलावा 13 मंत्री पद एकनाथ शिंदे कैंप को मिल सकते हैं। इनमें 8 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः मानसून की आहट मिली बड़ी राहत, हरियाणा, पूर्वी व पश्चिमी यूपी में अलर्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox