होम / आकाशीय बिजली गिरने से 12 मजदूर झुलसे

आकाशीय बिजली गिरने से 12 मजदूर झुलसे

• LAST UPDATED : July 2, 2022

इंडिया न्यूज, आजमगढ़ : 12 workers scorched due to lightning : आजमगढ़ के मार्टीनगंज के आमगांव गांव में शनिवार को वर्षा के बीच आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे 12 मजदूर झुलस गए। इनमें अधिकांश महिला मजदूर शामिल हैं, जिन्हें निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

खेत में कर रहे थे रोपाई

इमादपुर गांव के 12 मजदूर आमगांव गांव में जितेंद्र कश्यप के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक तेज वर्षा शुरू हो गई। इससे बचने को सभी मजदूर खेत के निकट स्थित एक बरगद के पेड़ के नीचे चले गए।
इसी बीच चमक व तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी तो उसकी चपेट में आ गए। झुलसे मजदूरों में रेशमा, करिश्मा, कलावती, प्यारी, सरिता, चंदा, शर्मिला, शारदा, सुशील, इंद्रजीत, सुशीला, भोला, चंद्रकला झुलस गईं। डाक्टरों ने अधिकांश की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

यह भी पढ़ेंः सरकार के निर्देश के बाद भी मनमर्जी की ब्रांडेड दवाईयां लिख रहे डाक्टर

Connect With Us : Twitter | Facebook |

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox