होम / महाराष्ट्र के सियासी खेल का ‘सरगना’ कौन, मुख्यमंत्री शिंदे ने खोल दी पोल

महाराष्ट्र के सियासी खेल का ‘सरगना’ कौन, मुख्यमंत्री शिंदे ने खोल दी पोल

• LAST UPDATED : July 5, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Maharashtra Political Crisis)। महाराष्ट्र में हुए इतने बड़े सियासी खेल का ‘सरगना’ कौन है। यह जानने के लिए पूरा देश व्यग्र है। हर किसी को उत्सुकता है कि वह जानें कि महाराष्ट्र में खेला किसने खेला। इस गंभीर सवाल का जवाब खुद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दे दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए कहा कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ ‘बगावत’ के पीछे भाजपा की सक्रिय भूमिका थी। शिंदे ने कहा कि गुजरात से गुवाहाटी जाने के बाद वह फडणवीस से तब मिलते थे, जब उनके विधायक सो रहे होते थे। वह विधायकों के जागने से पहले गुवाहाटी आ आते थे।

देवेंद्र फडणवीस ने ही किया खेल

शिंदे ने कहा कि हमारी संख्या कम थी, लेकिन पीएम मोदी ने हमें आशीर्वाद दिया। पीएम ने शपथ से पहले मुझसे कहा था कि वह मेरी हरसंभव मदद करेंगे। अमित शाह ने कहा कि वह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि सबसे बड़े कलाकार तो ये हैं। शिंदे ने कहा हम तब मिलते थे जब मेरे साथ के विधायक सो रहे होते थे और उनके जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आता था। शिंदे के इस खुलासे से फडणवीस साफ तौर पर शर्माते दिखे। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे और कब करेंगे।

यह भी पढ़ेंः टीना डाबी के बाद अब अतहर भी करेंगे निकाह, जाने कौन बनने वाली आईएएस अफसर की दुल्हन

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox