होम / Bhagwant Mann to marry Dr. Gurpreet Kaur of Hisar tomorrow : हिसार की डॉ. गुरप्रीत कौर से कल शादी करेंगे भगवंत मान

Bhagwant Mann to marry Dr. Gurpreet Kaur of Hisar tomorrow : हिसार की डॉ. गुरप्रीत कौर से कल शादी करेंगे भगवंत मान

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Bhagwant Mann to marry Dr. Gurpreet Kaur)। पंजाब के सीएम भगवंत मान कल हिसार की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से दूसरी शादी करेंगे। यह शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होगी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। मान की पहली पत्नी उनके राजनीति में आने से खुश नहीं थी। 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो परिवार में विवाद हो गया। जिस वजह से 2015 में उनका तलाक हो गया।

मैंने परिवार छोड़ पंजाब चुनाः भगवंत मान

इससे पहले भगवंत मान ने अपने पिछले तलाक के बारे में कहा था कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था। हालांकि उन्होंने पंजाब को चुना। उन्होंने अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत की तारीफ भी की थी। मान ने अपनी पहली पत्नी की भी तारीफ की थी कि उसने बहुत अच्छे ढंग से बच्चों को बड़ा किया है। भगवंत मान किसी साधारण घर की लड़की से विवाह कर रहे हैं। जिन्हें उनकी मां और बेटी भी बहुत अच्छे ढंग से जानती हैं।

यह भी पढ़ेंः नुपुर की गर्दन काटने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, वायरल हुआ था सलमान चिश्ती का वीडियो

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox