होम / अवैध संबंधों में महिला की ईंट से कुचलकर नृशंस हत्या

अवैध संबंधों में महिला की ईंट से कुचलकर नृशंस हत्या

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज, Barabanki news : बाराबंकी के बदोसराय थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला की अवैध संबंधों में गांव के एक युवक ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। चर्चा है कि हत्यारोपी युवक से पूर्व में महिला के अवैध संबंध थे। महिला दूसरे व्यक्ति से मिलने जा रही थी। नाराज युवक ने महिला की हत्या कर दी।

महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

ताशीपुर की रहने वाली 50 वर्षीय गुलाब देई पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह की गांव के ही रहने वाले एक युवक ने ईंट पत्थर से कुचलकर मरणासन्न कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायल महिला को अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, दो गंभीर

मृतका के भतीजे ने दी तहरीर

मृतका के भतीजे दुर्गेश सिंह ने बताया कि गांव के अशोक तिवारी से उसकी चाची गुलाब देई का अवैध संबंध था। उसी ने फोन करके बुलाया था उसके बुलाने पर मृतका जा रही थी। गांव के बाहर पहुंचने पर आरोपी युवक जीतू ने गुलाब देई से कहा कि अशोक तिवारी से संबंध मत रखा करो। वह नहीं मानी इससे नाराज जीतू ने उनकी हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः 10 लाख की रंगदारी न देने पर सिपाही ने व्यापारी का किया किडनैप, करंट लगाकर किया टॉर्चर

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox