होम / मोदी का मुरीद हो चुका मुसलमान : साक्षी महाराज

मोदी का मुरीद हो चुका मुसलमान : साक्षी महाराज

• LAST UPDATED : July 6, 2022

इंडिया न्यूज, Mainpuri news : उन्नाव के भाजपा सांसद व फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज ने कहा कि देश का मुसलमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुरीद हो चुका है। इसके चलते कुछ अलगाववादी लोग और कुछ राजनीतिक पार्टी के नेता माहौल खराब कर रहे हैं। उन लोगों ने योजना के तहत नुपुर शर्मा के बयान को उछाला है।

खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे

साक्षी महाराज बुधवार को मैनपुरी के मोहल्ला गड्ढा स्थित देवराज राजपूत के आवास पर निजी कार्यक्रम में आए थे। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति खिसयानी बिल्ली खंबा नोंचे जैसी हो गई है। वह सरकार बनाने तथा खुद को मुख्यमंत्री बनाने के सपने देख रहे थे। उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर हारने के बाद उनकी हालत अधिक खराब हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंः आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत, दो गंभीर

2024 में सभी सीटें जीतने का दावा

सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया कि वर्ष 2024 के लोकसभा में भाजपा प्रदेश सभी 80 सीटें जीतेगी। अबकी बार मैनपुरी भी भाजपा के खाते में जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना अच्छी योजना है। युवाओं में बहुत जोश है। कई युवा अब समझ चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः अवैध संबंधों में महिला की ईंट से कुचलकर नृशंस हत्या

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox