होम / Draupadi Murmu will come to Lucknow : एनडीए नेताओं से समर्थन मांगने आज लखनऊ आएंगी द्रौपदी मुर्मू

Draupadi Murmu will come to Lucknow : एनडीए नेताओं से समर्थन मांगने आज लखनऊ आएंगी द्रौपदी मुर्मू

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (President Election)। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ आएंगी। लोक भवन में आयोजित एनडीए की बैठक में द्रोपदी मुर्मू भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के विधायकों से मत एवं समर्थन देने की अपील करेंगी। भाजपा द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को भव्य बनाकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को साधेगी। द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार दोपहर 3 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपना दल के आशीष पटेल, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद उनका स्वागत करेंगे।

एनडीए की बैठक में होंगी शामिल

एयरपोर्ट से वे बटलर पैलेस स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। शाम 6 बजे लोक भवन में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को मत एवं समर्थन देने का आग्रह किया जाएगा। वहीं द्रौपदी मुर्मू भी बैठक में उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए अपनी बात रखेंगी। एनडीए की बैठक के बाद मुख्यमंत्री आवास पर द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में रात्रि भोज रखा गया है। भाजपा ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को साधने के लिए राजधानी में जगह-जगह द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में बैनर लगाए हैं। वहीं एयरपोर्ट पर भी बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग की महिलाएं उनका स्वागत करेंगी।

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe shot : नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox