होम / Shinzo Abe Shot : पीएम मोदी ने की शिंजो आबे के स्वस्थ होने की कामना

Shinzo Abe Shot : पीएम मोदी ने की शिंजो आबे के स्वस्थ होने की कामना

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Shinzo Abe Shot)। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले बाद देश-दुनिया में हलचल सी मची हुई है। लगभग हर देश इस हमले की निंदा कर रहा है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, मेरे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी की निंदा

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं। आपको बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज गोली मार दी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe shot : नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox