होम / ओपी राजभर ने छोड़ा तीर, कहा- अखिलेश यादव शिवपाल यादव का वोट यशवंत सिन्हा को दिलाकर दिखाएं

ओपी राजभर ने छोड़ा तीर, कहा- अखिलेश यादव शिवपाल यादव का वोट यशवंत सिन्हा को दिलाकर दिखाएं

• LAST UPDATED : July 8, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ: OP Rajbhar left arrow : समाजवादी पार्टी और उनके गठबंधन में खटास नजर आने लगी है। हालात यह है कि गठबंधन टूटने की कगार तक पहुंच गया है। शीर्ष नेता एक दूसरे के खिलाफ शब्दों के तीन चला रहे हैं। कुछ दिन पहले अखिलेश यादव ने शब्द का बाण चलाया। अब बारी सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की थी। उन्होंने सीधे तौर पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

दोनों नेताओं की रार आई सामने

महान दल के समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ने के बाद अब बारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की है। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ बीते दिनों अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद बढ़ी रार गुरुवार को यशवंत सिन्हा के आगमन पर सामने आ गई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक विपक्ष के राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के साथ बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

नाराज नजर आ रहे हैं

समाजवादी पार्टी गठबंधन में महान दल के बाद अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी सपा के मुखिया अखिलेश यादव से काफी नाराज दिख रही है। आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा उपचुनाव के बाद सपा व सुभासपा के बीच रार बढ़ती ही जा रही है।

राष्ट्रपति उम्मीदवार की बैठक में नहीं बुलाया गया

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लखनऊ में सपा गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक में सुभासपा को न बुलाए जाने से स्थिति और बिगड़ी है। वर्तमान हालात को देखते हुए सुभासपा ने शुक्रवार को मऊ में पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस आपातकालीन बैठक में आर या पार का फैसला होगा।

बिना बुलाए क्यो जाऊं

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मेरी तो शिवपाल सिंह यादव से भी बात हुई थी। उन्होंने बताया कि यशवंत सिन्हा के साथ होने वाली बैठक में मुझे नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि बुलाया नहीं तो मैं क्यों जाऊं। जहां से निमंत्रण होगा वहां जाएंगे। राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में लोकसभा उप चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कमांडर यानी मैं तो मौजूद था, लेकिन सपा का कमांडर अखिलेश यादव गायब था। एसी में बैठकर आनंद ले रहा था।

यह भी पढ़ेंः Shinzo Abe shot : नारा शहर में भाषण के दौरान जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox