होम / कल देहरादून में जनप्रतिनिधियों से मिलेंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

कल देहरादून में जनप्रतिनिधियों से मिलेंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

• LAST UPDATED : July 10, 2022

इंडिया न्यूज, देहरादून (President Election)। राष्ट्रपति पद के लिए राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का देहरादून एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत होगा। भाजपा संगठन ने स्वागत की सारी तैयारियां कर ली हैं। मुर्मू 11 जुलाई को देहरादून आएंगी। एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद मुर्मू बीजापुर स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगी। जहां उनकी एनडीए से जुड़े नेताओं व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात होगी।

सभी सांसदों व विधायकों को देहरादून पहुंचने के निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी सांसदों व विधायकों को 11 जुलाई को समय पर देहरादून पहुंचने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के मुताबिक, उनके आगमन कार्यक्रम बन गया है। पार्टी के सभी विधानसभा सदस्यों और सांसदों को सूचना भेजी गई है। अपराह्न दो बजे पार्टी मुख्यालय में सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

यह भी पढ़ेंः सातवें आसमान पर उग्र प्रदर्शनकारियों का गुस्सा, आर्मी हेडक्वार्टर में शिफ्ट हुए राष्ट्रपति गोतबाया

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox