होम / राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 10 बजे शुरू होगी वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 10 बजे शुरू होगी वोटिंग

• LAST UPDATED : July 18, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (President Election)। भारत के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव के लिए सोमवार यानी आज मतदान होगा। देश के सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं।

द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज तमांग जिंबा ने कहा कि यह केवल औपचारिकता है। द्रौपदी मुर्मू पहले ही जीत चुकी हैं। आंकड़े कहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। यह खुशी का मौका है। हर जगह से समर्थन मिल रहा है। यह ऐतिहासिक है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा के विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए निकल चुके हैं। सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

यशवंत का जुबानी हमला

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रतिद्वंद्वी राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर वह चुनी जाती हैं, तो वह ‘मूक, अदृढ और रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति’ बनेंगी। भाजपा के पूर्व नेता सिन्हा ने देश भर के सांसदों और विधायकों से ‘संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भारत को बचाने’ में मदद करने के लिए पार्टी-संबद्धता की परवाह किए बिना उन्हें वोट देने की जोरदार अपील की।

यह भी पढ़ेंः विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को बनाया उपराष्ट्रपति प्रत्याशी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox