होम / भाजपा नेत्री सुल्ताना खान पर हमला, हमलावरों ने मारे धारदार हथियार

भाजपा नेत्री सुल्ताना खान पर हमला, हमलावरों ने मारे धारदार हथियार

• LAST UPDATED : July 18, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Maharashtra Politics)। भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुल्ताना खान पर रविवार देर रात हमला हो गया। घटना में खान को चोटें आई हैं। हमले से घबराईं भाजपा नेत्री ने बयान दर्ज नहीं कराया है। हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। खान पर हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। उस दौरान वह पति के साथ डॉक्टर से मिलने जा रही थीं। हमलावरों ने नेत्री की कार रोककर धारदार हथियार से हमला किया। उनके पति को भी गालियां दी गई।

शोर मचाने पर इकट्ठी हुई भीड़

घायल हुईं खान ने जब शोर मचाया तो मौके पर भीड़ इकट्ठी हुई। हालांकि, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उन्हें इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया है कि भाजपा नेत्री का बयान सोमवार को दर्ज किया जाएगा। इस घटना में खान के हाथ में दो जख्म लगे थे। सुल्ताना खान पर यह हमला क्यों किया गया? जैसे सवालों के जवाब नहीं मिल सके हैं। पति पार्टी के अंदरूनी मामलों को लेकर भी शक जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः जीएसटी दरों में बदलाव का आप पर असर, जानें क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox