होम / पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

• LAST UPDATED : July 19, 2022

इंडिया न्यूज, मुंबई (Bhupinder Singh Funeral)। मनोरंजन जगत मायूस है। उदास है। सोमवार की रात आई एक दुखद खबर ने सबकी आंखों को नम कर दिया। दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया। महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी। सोमवार शाम गायक के निधन के बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी मिताली ने कहा कि वह कुछ समय से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। जानकारी मिली है कि करीबी लोगों की मौजूदगी में गायक का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया।

82 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

गायक ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में उनके कई मशहूर गानों के लिए गाना जाता है। उन्होंने मौसम, सत्ते पे सत्ता, अहिस्ता अहिस्ता, दूरियां, हकीकत और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी।  उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों की बात करें तो “होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा“, “दिल ढूंढता है“, “दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता“ जैसे गाने आज भी लोगों के जुबान में चढे हुए हैं। भूपिंदर सिंह मशहूर भारतीय संगीतकार और मुख्य रूप से एक गजल गायक थे। उन्होंने बचपन में अपने पिता से गिटार बजाना सीखा था।

यह भी पढ़ेंः बिहार में उदयपुर जैसा वीभत्स कांड, नुपुर का वीडियो देखने पर चाकू से गोदा

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox