होम / बाइक न मिलने पर गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या

बाइक न मिलने पर गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या

• LAST UPDATED : July 20, 2022

इंडिया न्यूज, रायबरेली (Murdered news) : रायबरेली में बहन के घर आई गर्भवती पत्नी की पति ने बड़े भाई के साथ मिलकर उसकी गला काटकर हत्या कर दी। यह हत्या दहेज में बाइक न मिलने पर की गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। वहीं, आरोपी घटना के बाद भागने में सफल रहे।

पांच दिन पहले बहन के घर आई थी विवाहिता

डीह थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा मजरे गोदवारा गांव निवासी शीला (22) पुत्री रामखेलावन बड़ी बहन जानकी के गांव गोसाईं का पुरवा मजरे डीह पांच दिन पूर्व रहने आई थी। बुधवार की दोपहर उसकी बहन और बहनोई धान की रोपाई करने खेत चले गए थे। घर पर शीला अकेली थी, तभी घर आए पति, जेठ ने उसे दबोच लिया। पति ने कुल्हाड़ी से कई हमला कर शीला की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी बहन-बहनोई को दी। इससे चीख-पुकार मच गई।

एक साल पहले हुई थी शादी

बड़ी बहन जानकी ने बताया कि मृतका की एक साल पहले जिलेदार का पुरवा मजरे पोठई में बुल्लू उर्फ बबलू के साथ विवाह हुआ था। इसके बाद पति बाइक की मांग कर रहे थे। कई बार मृतका की पिटाई भी की थी और आज उसकी कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। घटना में बहन का जेठ लवलेश भी शामिल था। बहन गर्भवती भी थी।

यह भी पढ़ेंः ढाबा पर गाना न बजाने पर मारपीट कर पथराव, चार घायल

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गर्भवती महिला की हत्या में उसके पति व जेठ का हाथ है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः शादी का लालच देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो किया वायरल

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox