होम / आज होगी 15वें राष्ट्रपति के नाम की घोषणा, सुबह 11 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

आज होगी 15वें राष्ट्रपति के नाम की घोषणा, सुबह 11 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

• LAST UPDATED : July 21, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Presidential Election Results 2022)। आज देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम की घोषणा होगी। इस बाबत सुबह 11 बजे से राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

यूपी के विधायकों का मत मूल्य सर्वाधिक

यूपी के एक विधायक के वोट का मूल्य सबसे अधिक 208 है। इसके बाद झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों के मत का मूल्य 176 है। महाराष्ट्र के विधायकों के वोट का मूल्य 175 है। सिक्किम के एक विधायक के वोट का मूल्य केवल सात है जो पूरे देश में सबसे कम है। देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्रतिभा पाटिल को हासिल है जो 2007 में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनी गईं थीं।

द्रौपदी मुर्मू को 27 दलों का था समर्थन

27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं महज 14 दलों के समर्थन के साथ यशवंत सिन्हा को करीब 3.5 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। सबसे पहले संसद भवन में डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी। संसद भवन में कुल 730 वोट डाले गए थे। इन वोटों की गिनती के बाद राज्यों में पड़े मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार 10 राज्यों की मतपेटियां बारी-बारी से निकाली जाएंगी।

यह भी पढ़ेंः बर्मिघम में सबसे ऊंचा लहराकर आना तिरंगा : पीएम, खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox