होम / देवरिया में दो दिन पहले लापता हुई बहनों में एक का शव बरामद, हत्या की आशंका

देवरिया में दो दिन पहले लापता हुई बहनों में एक का शव बरामद, हत्या की आशंका

• LAST UPDATED : July 24, 2022

इंडिया न्यूज, देवरिया (UP in Crime) : देवरिया में शुक्रवार की रात रहस्यमय ढंग से गायब हुईं दो सगी बहनों में से छोटी बहन का शव पुलिस ने रविवार को छोटी गंडक नदी के पचरूखिया घाट से बरामद किया है,जबकि दूसरी बहन की तलाश की जा रही है। घटना के पदार्फाश के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। घटना के बाद से ही मां घर से लापता बताई जा रही है। इससे पुलिस के शक की सुई मां की ओर जा रही है।

शुक्रवार रात अचानक घर से गायब हो गई थी बहनें

बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले बृजवासी कुशवाहा, पत्नी संध्या और बेटी अनीशा (6 वर्ष) व आयुषी (11 वर्ष) के साथ शुक्रवार की रात पर छत पर सोए थे। देर रात उनकी नींद खुली तो दोनों बेटियां गायब थीं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। शव को उसका शव नदी में मिला।

यह भी पढ़ेंः  पांच साल की बच्ची से दरिंदगी, झाड़ियों में खून से मिली लथपथ

घटना के बाद से मांग भी चल रही गायब

घटना के बाद से ही मां संध्या घर से गायब है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि एक बालिका का शव बरामद हो चुका है। दूसरी बालिका की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम घटना के पदार्फाश के लिए लगातार छापा मार रही है।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़िया की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत

यह भी पढ़ेंः इंजन फटने से दो किसानों की मौत, कोहराम

यह भी पढ़ेंः किशोर ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox