होम / एटा में घर के बाहर किसान की धारदार हथियार से हत्या

एटा में घर के बाहर किसान की धारदार हथियार से हत्या

• LAST UPDATED : July 24, 2022

इंडिया न्यूज, एटा (UP in Murered) : एटा के अलीगंज में किसान की शनिवार की रात धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया नाले की समस्या को लेकर शनिवार की शाम गांव के लोग अलीगंज विधायक के पास गए थे। किसान भी इस दौरान मौजूद था। वहां से रात दस बजे गांव वापस आए। उन्होंने बताया दरवाजे के सामने उसका ट्रैक्टर खड़ा होता था। उसी की रखवाली के लिए वह दरवाजे के बाहर सोते थे।

बुजुर्ग की किसी से नहीं थी रंजिश

मृतक के पुत्र निशेष ने बताया पिता जितेंद्र का गांव में कभी किसी से मन मुटाव नहीं था। उसने बताया गांव में नाले की समस्या है। आधा निर्माण नाला का हो गया है। काफी दिन से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ग्रामीणों के कहने पर शनिवार की शाम वह अलीगंज विधायक से मिलने गए थे। रात दस बजे वहां से लौटकर आए। इसके बाद खाना खाया। फिर पास पड़ोस के लोग आ गए। उनके साथ रात 11 बजे तक बैठे रहे।

सर्विलांस समेत लगाई गई तीन टीमें

अलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार मीणा ने बताया थाना स्तर से दो टीमें व उच्चाधिकारियों द्वारा सविंर्लांस टीम को लगाया गया है। मामले की सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया गया है।

यह भी पढ़ेंः देवरिया में दो दिन पहले लापता हुई बहनों में एक का शव बरामद, हत्या की आशंका

यह भी पढ़ेंः इंजन फटने से दो किसानों की मौत, कोहराम

यह भी पढ़ेंः किशोर ने तीन साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox