होम / भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा

• LAST UPDATED : July 28, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh Politics)। स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द की जाएगी। नए अध्यक्ष की घोषणा तक स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के कार्यक्रमों में बतौर अध्यक्ष काम करते रहेंगे। स्वतंत्र देव सिंह को 16 जुलाई, 2019 को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका तीन साल का कार्यकाल 16 जुलाई, 2022 को पूरा हो गया। वह फिलहाल प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री हैं।

खटीक के इस्तीफे के बाद बढ़ गया था दबाव

जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने के बाद स्वतंत्र देव पर भी दबाव बढ़ गया था। पार्टी के एक खेमे ने स्वतंत्र देव को यह आरोप लगाते हुए घेरना शुरू किया था कि वह मंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस दबाव से बचने के लिए स्वतंत्र देव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेज दिया है। सीएम आवास पर बुधवार शाम हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी स्वतंत्र देव शामिल हुए।

यह भी पढ़ेंः अर्पिता के घर से फिर मिले 30 करोड़, 20 संदूकों को ट्रक में ले गई ईडी

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox