होम / यमुना नहर में किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यमुना नहर में किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

• LAST UPDATED : July 29, 2022

इंडिया न्यूज, सहारनपुर (Uttar Pradesh)। गांव अकबरपुर बांस में पशु चराने गए किशोर की पूर्वी यमुना नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गांव निवासी प्रदीप का 15 वर्षीय पुत्र ऋतिक गुरुवार शाम के समय अपने पशुओं को चराने यमुना नहर की तरफ गया था। गर्मी होने के चलते वह पूर्वी यमुना नहर में नहाने लगा। पहाड़ियों पर बारिश होने के चलते यमुना नहर में पानी का बहाव तेज था। वह नहाते वक्त गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया।

बच्चों ने मचाया शोर

वहां मौजूद बच्चो ने बताया की डूबते समय उसने शोर भी मचाया, परंतु वह उसको नहीं बचा पाए और वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चों की सूचना पर उसके परिजन वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर हथनीकुंड पुलिस चौकी से कांस्टेबल मनदीप और रवि ने मौके पर पहुंचकर बैराज से पूर्वी यमुना नहर का पानी बंद कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ऋतिक के शव को बाहर निकालकर उसके परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ेंः तेजी चल रहा है गर्भगृह व प्लिंथ का निर्माण कार्य, जल्द पूरा हो जाएगा महापीठ का परिक्रमा पथ

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox