होम / कार्तिकेय शर्मा ने ली राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ

कार्तिकेय शर्मा ने ली राज्य सभा सदस्य के रूप में शपथ

• LAST UPDATED : August 2, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Kartikey Sharma MP)। मंगलवार को राज्य सभा एमपी के रूप में कार्तिकेय शर्मा ने शपथ ली। हाल ही में वे राज्य सभा सांसद के रूप में हरियाणा से निर्वाचित हुए थे। वह एक सफल उद्यमी हैं। उनका निर्वाचन निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में हुआ था। कार्तिकेय शर्मा के साथ भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने भी जीत हासिल की थी। पंवार ने भी आज राज्य सभा सांसद के रूप में शपथ ली।

सामाजिक सेवाओं में हमेशा आगे रहते हैं कार्तिकेय शर्मा

कार्तिकेय शर्मा हाल ही में हरियाणा से राज्यसभा के सांसद बने हैं। कार्तिकेय शर्मा का जन्म 14 मई 1981 को हुआ। कार्तिकेय शर्मा के पिता विनोद शर्मा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। वहीं उनकी माता शक्तिरानी शर्मा अंबाला नगर निगम की मेयर हैं। कार्तिकेय शर्मा का विवाह ऐश्वर्या शर्मा के साथ हुआ। ऐश्वर्या शर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा की बेटी हैं।

कोरोना काल में जरूरतमंदों को बांटा लंगर

कार्तिकेय शर्मा ने अपने बिजनेस करियर में बुलंदियों को छुआ है। इसके साथ ही कार्तिकेय शर्मा समाज सेवा के कार्यों में भी पूरी लगन से भाग लेते हैं। कार्तिकेय शर्मा ने कोरोना काल के दौरान बेसहारा और जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का काम किया। उनकी चलाई मुहिम के साथ हजारों लोग जुड़े। जिसके चलते कई लोगों का पेट भरा। इसके साथ ही कोरोना काल में कार्तिकेय शर्मा ने लोगों को मास्क, सेनिटाइजर बंटवाए।

यह भी पढ़ेंः मारा गया अल कायदा चीफ जवाहिरी, अमेरिका को मिली बड़ी सफलता

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox