होम / राम नगर पालिका परिषद वाराणसी नगर निगम में शामिल

राम नगर पालिका परिषद वाराणसी नगर निगम में शामिल

• LAST UPDATED : August 2, 2022

इंडिया न्यूज, लखनऊ (UP Cabinet)। लोक भवन में हुई यूपी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बाबत नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि वाराणसी नगर निगम का सीमा विस्तार कर राम नगर पालिका परिषद को निगम सीमा में शामिल किया गया है। नवसृजित नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद के लिए 550 करोड़ की मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना शुरू की है। मुख्य मार्ग से श्रीराम जन्मभूमि तक पहुंच मार्ग बनाया जाएगा।

तीन नगर पंचायतों का विस्तार

तीन नगर पंचायत का विस्तार किया गया है। सात नगर पालिका परिषद का विस्तार किया गया है। प्रतापगढ़ की डेरवा बाजार नई नगर पंचायत का गठन किया गया है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में पहुंच मार्ग के 797.6 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर किया है। मार्ग के लिए जो भी अधिग्रहण किया जाएगा उससे प्रभावित दुकानदारों को विस्थापित किया जएगा।

यह भी पढ़ेंः मारा गया अल कायदा चीफ जवाहिरी, अमेरिका को मिली बड़ी सफलता

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox