होम / मंत्रियों व सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, वेंकैया नायडू ने झंडी दिखाकर किया रवाना

मंत्रियों व सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, वेंकैया नायडू ने झंडी दिखाकर किया रवाना

• LAST UPDATED : August 3, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Tiranga Bike Rally)। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर ‘तिरंगा’ फहराया जाएगा। इससे पहले आज मंत्रियों व सांसदों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का वीडियो भी जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि स्मृती ईरानी अपनी स्कूटी पर तिरंगा लहराते सबसे आगे दिख रही हैं। रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी दिखीं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी लिया हिस्सा

इस तिरंगा रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं। तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आज आप देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद और अलग-अलग दल के नेता इस यात्रा में शामिल हैं। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे।

यह भी पढ़ेंः धमकी से बिना डरे ताइवान पहुंची पेलोसी, गुस्साए चीन ने दिखाई ताकत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox