होम / काशी में दिखा कांग्रेस जनों का आक्रोश, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर दिया धरना

काशी में दिखा कांग्रेस जनों का आक्रोश, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर दिया धरना

• LAST UPDATED : August 5, 2022

इंडिया न्यूज, वाराणसी (Congress Protest)। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के अंतर्गत शुक्रवार को काशी यानी वाराणसी में भी कांग्रेस जनों का आक्रोश देखने मिला। महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ आज वाराणसी में कांग्रेसी सड़क पर उतरे। जिला मुख्यालय तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। कचहरी स्थित रायफल क्लब के सामने धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार में चूर है। वो संसद में विकास की चर्चा से परहेज करती है।

देश में बेरोजगारी की समस्या बढ़ी

देश में बेरोजगारी की समस्या गहरा गई है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्याय से देश के युवाओं में में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मैदान में खड़ी है। हम पुरजोर विरोध जारी रखेंगे और इस तानाशाह सरकार को नींद से जगाएंगे। आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म करना चाहती है। इस दौरान पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अजय राय, राघवेंद्र पांडेय, आशीष सिंह विक्की, राजेश्वर पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः चांदी व्यापारी के कत्ल से सनसनी, गोली मारने के बाद काटा गला

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox