होम / UP Vidhan Sabha Election 2022: भाजपा प्रदेश संयोजक ने कार्यकतार्ओं में भरा जोश

UP Vidhan Sabha Election 2022: भाजपा प्रदेश संयोजक ने कार्यकतार्ओं में भरा जोश

• LAST UPDATED : November 30, 2021

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

UP Vidhan Sabha Election 2022 पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में विजय का परचम लहराने के लिए अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत मुहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित शिविर कार्यालय में कार्यकतार्ओं की बैठक हुई। (UP Vidhan Sabha Election 2022)

इसमें प्रदेश संयोजक ने कहा कि नगर के कुल 53 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ प्रभारी को 100 नए सदस्य बनाने हैं। साथ ही सभी प्रमुख पदाधिकारियों को भी 100-100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हर हालत में पूरा करना है।

पूरी ताकत लगा कर नए सदस्य बनाना होगा UP Vidhan Sabha Election 2022

मंडल प्रभारी डा. आस्था अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकतार्ओं को पूरी ताकत लगानी होगी। प्रत्येक बूथ में घर-घर जाकर जनसंपर्क करना होगा तभी इस अभियान में सफलता हासिल हो पाएगी। क्षेत्रीय सह संयोजक केके गुप्ता ने कहां कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सफलता पाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तरह से जागरूक रहने की आवश्यकता है।

समीक्षा बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज गुप्ता, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक शिवेंद्र शुक्ला, आयुष मिश्रा राकेश बाथम, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता ,हरिराम गुप्ता, अमित अग्रवाल ,महिला मोर्चा की सुमन कश्यप, उमाकांत मिश्रा ,राकेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता ,सहित भाजपा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also read : Reserved Seat Of Badaun : आरक्षित सीट को लेकर राजनीतिक दलों में मंथन

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox