होम / केंद्रीय मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी के लिए किसानों का धरना आज से

केंद्रीय मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी के लिए किसानों का धरना आज से

• LAST UPDATED : August 18, 2022

इंडिया न्यूज, बरेली (Uttar Pradesh)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसान एक बार फिर से लामबंद होने लगे हैं। इसी क्रम में अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। भाकियू टिकैत गुट समेत अन्य किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गुरुवार से राजापुर मंडी में अपनी मांगों के समर्थन में 75 घंटे तक धरना देंगे। इस आंदोलन में राकेश टिकैत भी भाग लेने की उम्मीद है।

मंडी स्थल पर किसानों का आगमन आरंभ

आंदोलन को लेकर बुधवार से ही मंडी में किसानों का आना शुरू हो गया। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी संजीव सुमन व एएसपी एके सिंह ने मंडी स्थल का दौरा किया और पीएसी व आरएएफ को सचेत रहने के निर्देश दिए। भाकियू (टिकैत) के यूपी और उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गुरुवार से किसान मंडी परिसर में 75 घंटे तक धरना देंगे।

तिकुनिया हिंसा में धोखा देने का आरोप

उन्होंने तिकुनिया हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है। इसलिए उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है। इसी क्रम में वे आठ सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तिकुनिया हिंसा मामले में सरकार ने उनसे जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने पीड़त परिवार को न तो नौकरी दी और न ही कोई मुआवजा।

यह भी पढ़ेंः खेत पर गए किसान की करंट लगने से मौत

Connect With Us : Twitter | Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox